फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से सड़कों पर भरा पानी

विज्ञापन
सुरियावां के विपणन केंद्र पर बारिश में भीगते गेहूं की बोरी को ढंकता कर्मचारी। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में शनिवार की देर शाम से रविवार को भोर तक रूक-रूककर और तेज बारिश से सड़कों पर जलजमाव हो गया। कई मोहल्लों में एक फीट तक पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। धान की नर्सरी जहां लहलहाने लगी वहीं रोपाई के लिए किसान खेत को तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

चक्रवात ताउते और यास के कारण अबकी बार मानसून 10 दिन पूर्व ही जिले में पहुंच गया है। गुजरे तीन दिनों से आसमान में बादलों की लगातार दस्तक बनी हुई है। कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश हो रही है। शनिवार की रात करीब 11 से एक बजे तक रिमझिम और उसके बाद दो घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे कालीन नगरी की गली-मोहल्ले जलमग्न हो गए। बरसात ने चहुंओर पानी ही पानी कर दिया। ज्ञानपुर के पुरानी कलेक्ट्रेट, पुरानी बाजार, पुरानी देेहाती, गोपीगंज के सदर मोहल, खरहट्टी मोहाल, सुरियावां के नेतानगर, पुरानी बाजार, भदोही के स्टेशन रोड मुख्य मार्ग पर पानी भर गया। भदोही नगर के विशेषकर पहले से जलजमाव से जूझ रहे मोहल्लों की हालत बदतर होकर रह गई।
बाजार सरदार खां, घमहापुर, आलमपुर नई बस्ती, हिम्मतपुर बकुचियां, जलालपुर सहित कई मोहल्लों में हर ओर पानी ही पानी हो गया। स्टेशन रोड पर शिव टाकीज से लेकर मुल्ला तालाब तक दोपहर 12 बजे तक पानी लगा रहा। इसके चलते लोगों को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ा। मेनरोड पर तकिया कल्लन शाह, गजिया, मशाल रोड, पीरखानपुर में भारी जलजमाव होने से घंटों आवागमन ठप रहा। इसी तरह स्टेशन रोड पर दोपहर तक जलजमाव के बीच लोग आवागमन करने के लिए विवश हुए। ग्रामीण अंचलों की सड़कों की हालत भी खराब रही। भिदिउरा- कलियापुर मार्ग, जंगीगंज स्टेशन मार्ग पर कीचड़ और जलजमाव से लोगों को जूझना पड़ा। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि रात में 30 मिमी बारिश हुई। यह बारिश धान की नर्सरी के लिए संजीवनी है। इससे नर्सरी तेजी से विकसित होगी। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि मानसूनी बारिश शुरू हो गई है। आने वाले समय में अच्छी बारिश होगी।
विज्ञापन

मानसूनी बारिश शुरू होने के बाद भी कई गेहूं क्रय केंद्रों पर रखरखाव की व्यवस्था बेहतर नहीं हो सकी है। जिसके कारण शनिवार की बारिश में सुरियावां के क्रय केंद्रों पर सैकड़ंो बोरी गेहूं भीगकर खराब हो गई। जिला विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने कहा कि अब तक 31 हजार 500 एमटी गेहूं की खरीद हो चुकी है। 26 हजार एमटी गेहूं गोदाम पर पहुंच गया है। पांच हजार एमटी विपणन केंद्रों के भवन में रखा गया है। कुछ केंद्रों पर बाहर रखी बोरियां भीगी हैं। जिसे सुरक्षित करने के लिए प्रभारियों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें