फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाटक की खराबी से काशन पर चली ट्रेनें,हाथ से उठा बूम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/वहिदानगर। पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-रामबाग रेल खंड पर मंगलवार को जंगीगंज हाल्ट के पश्चिमी फाटक की खराबी से ट्रेनें काशन लेकर चली। ट्रेनों के जाने पर फाटक कर्मी साइकिल, बाइक चालकों के सहयोग से बूम को हाथ से उठाया। फाटक कर्मी महेंद्र कुमार ने बताया कि फाटक बूम को उठाने वाली चकरी में आई खराबी के कारण बूम नहीं उठ सका। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत चैन गेट लगाकर आवागमन रोका गया और ट्रेनें काशन लेकर धीमी गति से वाराणसी की ओर बढ़ी।
विज्ञापन

इनसेट-
सात दिन से अंधेरे में है प्लेटफार्म
वहिदानगर। माधोसिंह-रामबाग रेल खंड पर अनारक्षित ट्रेनों का परिचालन बंद होने के बावजूद यात्रियों की चहल-पहल देर शाम तक बनी रहती है। सावन माह में स्थानीय शिव मंदिरों पर जलाभिषेक करने वाले भक्त जंगीगंज हाल्ट पर ठहराव करते हैं। शिव भक्त राजू ने बताया कि वह दो दिन से थकान को दूर करने के लिए हाल्ट परिसर में हैं। मुख्य भवन में लाइटें जलती हैं लेकिन दोनों प्लेटफार्म की लाइटें नहीं जलती जिससे अंधेरा व्याप्त रहता है। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दो दिन में प्लेटफार्म की लाइटें सही करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें