फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 हजार बाटल तरल नैनो यूरिया की बिक्री का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सहकारिता एवं कृषि विभाग किसानों की खाद और कीटनाशक, सरकारी-अर्ध सरकारी प्रतिष्ठानों में भंडारण की समस्या का समाधान करने के लिए ठोस रणनीति तैयार कर लिया है। आने वाले समय में किसानों की जागरूकता सफल हुई तो रणनीति कारगर भी होगी। सहकारी समितियों में अभी तक बोरी, पैकेट बंद रासायनिक पदार्थों को लेने के लिए पूरा दिन व्यतीत करते थे। नई रणनीति में उन्हीं रसायनों को बाटल का रुप देकर झोले में ले जाने, खेतों में तामझाम के साथ छिड़काव को भी सरल कर दिया है।
विज्ञापन

एआर सहकारिता राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि जिले में इस वर्ष कुल 65 हजार बाटल तरल नैनो यूरिया की बिक्री सहकारी समितियों से कराई जाएगी। 18 हजार बाटल विभाग को प्राप्त भी हो चुका है। एक सप्ताह में शेष की डिमांड पूरी होने पर समितियों पर बिक्री के लिए भेज दिया जाएगा। तरल नैनो यूरिया पांच सौ ग्राम बाटल में होगी और किसान पानी के साथ छिड़काव कर सकेंगे। चिंता जताई कि गत वर्ष से ही तरल नैनो यूरिया का उपयोग पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू कराया गया है लेकिन खुले बाजारों में अधिक दर देकर किसान गुणवत्तायुक्त रसायन को लेने में परहेज कर रहे हैं। उपयोग के लिए विभाग जागरूकता अभियान सभी ब्लाक स्तर पर चलाएगा।
इनसेट-
40 फीसद अनुदान पर मिलेगी दीमक की दवा
ज्ञानपुर। पानी न टिकने वाले खेतों में दीमक की समस्या का समाधान किसान 40 फीसद अनुदान पर मिलने वाले कीटनाशक से कर सकते हैं। एसडीओ कृषि रत्नेश कुमार ने बताया कि दीमक नाशक क्लोरोपायरीफास 20 फीसद राजकीय बीज गोदाम घूरीपुर, महराजगंज, गोधना, सुरियावां, अभोली और सरोई में 100-100 बाटल उपलब्ध हो चुकी है। प्रति लीटर 215 रुपये में किसान प्राप्त कर 40 फीसद का अनुदान पाएंगे। उन्होंने बताया कि उसर, बलुई और कच्चे गोबर से मिश्रित मिट्टी वाले खेतों में दीमक की समस्या अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें