ज्ञानपुर। जिले में मौसम की बेरुखी जारी है। बुधवार को दिन में उमड़-घुमड़ कर बादलों ने खूब मौसम बनाया, लेकिन दोपहर होते-होते बादल गायब हो गए। जिससे उमस का असर एकाएक फिर से बढ़ गया। दिनभर लोग धूप और उसम से परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रहा, जो मंगलवार की अपेक्षा एक डिग्री कम रहा।
जिले में बीते डेढ सप्ताह से मौसम की बेरूखी बनी हुई है। स्थिति ये है कि एक तरफ बारिश न होने और दूसरी तरफ धूप और उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल बना हुआ है। बुधवार को सुबह मौसम सुहावना रहा। लोगों लगा कि बारिश होगी और तेज धूप एवं उमसभरी गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन अचानक 10 बजे के बाद तेज धूप का असर शुरू हो गया, जो दिनभर बना रहा। धूप और उसम के बीच लोगों का दिन गुजारना मुश्किल हो गया। धूप के कारण लोग परेशान दिखे। शाम होते ही उमस से लोगों को राहत मिलती नहीं दिखी। कृषि विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि मंगलवार की अपेक्षा एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। आगे भी मौसम बदल सकता है।