फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसओ और लिपिक अनुपस्थित मिले, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सोमवार को पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित दो विभागों का निरीक्षण किया। जिलापूर्ति अधिकारी और उनका बाबू अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा। सख्त हिदायत दी कि भविष्य में ऐसी गलती मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। विपणन विभाग में अफसर और कर्मचारी कार्यालय में मिले।
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों और कर्मचारियों की लेटलतीफी को लेकर सरकार ने सख्ती दिखाई है। इसको लेकर मुख्य सचिव के निर्देश पर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी कई विभागों का निरीक्षण कर चुके हैं। हालांकि कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है। सोमवार को सुबह 10 बजे जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने जिलापूर्ति कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह और लिपिक मनीष कुमार मौर्य अनुपस्थित पाए गए। इस पर डीएम ने तत्काल दोनों को स्पष्टीकरण देने के लिए कहा।
इसी दौरान उन्होंने डिप्टी आरएमओ कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर सभी उपस्थित मिले। डीएम ने कहा अधिकारी प्रतिदिन उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करें। 10 बजे तक दफ्तर न आने वाले कर्मचारियों का वेतन अदेय किया जाए। अगर तब भी कर्मचारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार न लाएं तो उनके निलंबन की कार्रवाई करें। बताते चलें कि गुजरे एक सप्ताह में डीएम और सीडीओ ने सभी ब्लॉक, कई सरकारी दफ्तरों का जायजा लिया। इसमें 70 से 80 कर्मचारी गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें