फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शुष्क हवाओं से आंखों का सूख रहा पानी

विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीड़ी में मरीज की आंख चेक करते डॉ. सुरेंद्र बिंद। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। चिलचिलाती धूप और गर्मी आंखों की सेहत पर बुरा प्रभाव डाल रही है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में इन दिनों मरीजों संख्या तीन गुनी हो गई है। हर दिन करीब 60 नए मरीज पहुंच रहे हैं। अधिकतर मरीजों में आंख में जलन, सूखापन के अलावा अन्य समस्याएं मिल रही हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार तेज धूप, धूल-मिट्टी, पसीने और शुष्क हवाओं के कारण ऐसी समस्या होती है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में हर दिन औसतन 900 के आसपास मरीजों की ओपीडी होती है। इन दिनों तेज धूप और उतार-चढ़ाव वाले मौसम के बीच ओपीडी लगातार 1100 के पार जा रही है। अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार और लू लगने जैसी समस्या के आ रहे हैं।
जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में सामान्यत: 50 से 60 मरीजों की ओपीडी हर दिन होती है, लेकिन इन दिनों यह संख्या बढ़कर 100 के आसपास पहुंच गई है। हर दिन करीब 40 से 50 नए मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकतर में आंखों में जलन, सूखापन, चुभन, और तेज रोशनी के प्रति संवेदनशीलता जैसी समस्या देखने को मिल रही है। नेत्र रोग विभाग के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि गर्मियों में गर्म और शुष्क हवाओं के कारण आंखों के आंसू जल्दी वाष्पीकृत हो जाते हैं। जिससे आंखों में सूखापन, लालिमा और जलन होने लगती है। इससे आंखों की सेहत को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें