जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
जौनपुर जिले के मीरगंज थानाक्षेत्र के भटहर गांव निवासी विनोद कुमार उमर वैश्य (51) मंगलवार को दोपहर अपनी बेटी प्रिया को लेकर बाइक से अपनी रिश्तेदारी में गोपीगंज निवासी कृष्ण कुमार खटाई के घर जा रहे थे।
ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग पर शिवरामपुर गांव के समीप अचानक सामने से आ रहे बाइक सवार रवि कुमार (25) निवासी छत्रशाहपुर से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति हो गई।
आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने विनोद को देखते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रवि को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। बाइकों की टक्कर के दौरान प्रिया छिटककर दूर गिर गई, जिससे उसे मामूली चोट आई।