फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बूंदाबांदी से उमस भरी गर्मी से राहत, हवाओं में बढ़ी नमी

विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में दोपहर के समय हो रही बरसात। संवाद
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर में जिला मुख्यालय समेत कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। हवाओं में नमी बढ़ने से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

बुधवार देर रात से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार दोपहर को कई स्थानों पर करीब 15 से 20 मिनट तक हल्की बारिश हुई। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि हवा में नमी के कारण उमस बनी रही, लेकिन गर्मी का असर कम महसूस हुआ।
बारिश के बाद बच्चे सड़कों पर निकल आए और लोगों ने छतों पर खड़े होकर मौसम का आनंद लिया। वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। सावन की शुरुआत में हुई यह बारिश धान और सब्जियों की फसलों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। खेतों में नमी बढ़ने से बुवाई और निराई-गुड़ाई के कार्य में आसानी होगी।
विज्ञापन

गर्मी के कारण बाजारों में कम हो रही ग्राहकों की संख्या से परेशान दुकानदारों ने भी राहत महसूस की। हालांकि मोढ़ क्षेत्र के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से नालियों की नियमित सफाई कराने की मांग की है, ताकि आगे बारिश के दौरान परेशानी न हो।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि बारिश से लोगों को राहत मिली है। उन्होंने अगले दो दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई। उन्होंने कहा कि हल्की बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें