फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पुलिस की बैरिकेडिंग को टक्कर मार चार किमी तक घसीटता रहा चालक

विज्ञापन
चार किलोमीटर तक पुलिस बैरिकेडिंग घसीटते हुए गेराई में फंसी काली शीशे वाली सफारी। संवाद
विज्ञापन
जंगीगंज/गोपीगंज। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार काला शीशा लगी सफारी कार ने पुलिस के लोहे की बैरिकेडिंग को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बैरिकेडिंग वाहन के अगले हिस्से में फंस गई। इसके बाद भी वाहन चालक चार किमी तक उसे घसीटता रहा। सड़क पर घसीटने से निकली चिंगारी से हाईवे पर यात्रा कर रहे लोगों में अफरा-तफरी रही। गेराई के पास दो युवक वाहन खड़ा कर भाग गए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस जंगीगंज में बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इस बीच एक काले रंग की शीशा लगी सफारी में दो लोग प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहे थे। जंगीगंज में पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे वाहन की स्पीड करीब 90 से 100 के बीच करके भागने लगे। इस बीच पुलिस की बैरिकेडिंग को भी धक्का दे दिया। इससे बैरिकेडिंग वाहन के अगले हिस्से में फंस गई। इसके बाद भी वाहन चालक तेज रफ्तार से भागते रहे। बाइक पर दो पुलिसकर्मियों ने भी उनका पीछा किया। करीब चार किमी दूर गेराई के पास पास हाईवे पर ही वाहन खड़ा कर दोनों युवक भाग निकले।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया। वाहन यूपी 35 गोरखपुर में पंजीकृत है। पुलिस ने वाहन को क्रेन की मदद से थाने लेकर पहुंची। चर्चा के अनुसार सफारी में कुछ मवेशियों के होने की बात बताई जा रही थी, लेकिन पुलिस इस मामले में इनकार कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि वाहन की मदद से उसके मालिक व चालक का पता लगाया जा रहा है। वाहन पर कौन लोग सवार थे। यह जांच में पता लग जाएगा। वाहन से तस्करी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। चालक क्यों इतनी तेज भाग रहे थे। इसकी जांच कर पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें