फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 16.37 लाख से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था, काम शुरू

विज्ञापन
नईबाजार के पटेल नगर में बिछाई जा रही पाइपलाइन। संवाद
विज्ञापन
नईबाजार। नगर पंचायत के वार्ड तीन पटेल नगर में पेयजल व्यवस्था सुधरेगी। पेयजल विस्तार योजना में 16.37 लाख से काम कराया जाएगा। जर्जर एवं खराब हो चुकी पाइपलाइन को दुरुस्त किया जाएगा। शनिवार से इसका काम शुरू हो गया। एक सप्ताह में काम पूर्ण करने का निर्देश ठेकेदारों को दिया गया है। जिले की सात नगर निकायों में नईबाजार भदोही के पूर्वी छोर पर स्थित है। 13 वार्डों वाले इस नगर पंचायत की आबादी करीब 20 हजार है। नगर में बेहतर पेयजल, सड़क समेत अन्य सुविधाओं के लिए विभिन्न योजनाओं से काम कराया जाता है। इसी क्रम में पेयजल विस्तार के लिए पटेल नगर में प्रस्तावित कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला लालता सोनकर ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराया जा रहा है। पटेल नगर में काम शुरू हो गया है। शेष वार्डों में जहां-जहां जरूरत होगा काम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप नगर में विकास की हर आवश्यक परियोजना को स्वीकृत कराकर विकास कार्य कराए जाएंगे। जिससे नगर के लोगों को सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें