घोसिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में 9.70 लाख रुपये की लागत से पेयजल की समस्या का समाधान होगा। चेयरमैन प्रतिनिधि एबरार अली ने वार्ड के गणमान्य लोगों के साथ सबमर्सिबल कार्य का फीता काटकर शिलान्यास किया। वार्ड में पांच हॉर्स पावर की सबमर्सिबल व 180 मीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
नगर के विभिन्न वार्डों की समस्याओं का धीरे-धीरे समाधान किया जा रहा है। बोर्ड की बैठकों में प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर कार्ययोजना तैयार कर वार्ड की समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक लोहिया नगर हरिजन बस्ती में काफी समय से पेयजल की समस्या बनी थी। जिसे लेकर बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास कराया गया था।
अब वार्ड के इस बस्ती की 9.70 लाख रुपये की लागत से सबमर्सिबल लगाकार शिलान्यास किया जाएगा। बृहस्पतिवार को चेयरमैन प्रतिनिधि एबरार अली ने वार्ड के गणमान्य लोगों के साथ पांच हॉर्स पावर सबमर्सिबल और 180 मीटर पाइप लाइन विस्तार के कार्य का शिलान्यास किया। चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि यह कार्य हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत कराया जाएगा। इससे वार्ड की करीब 1500 आबादी लाभान्वित होगी। मौके शीतला प्रसाद, चतु गौतम, दिलशाद अहमद, शमशाद, इमाम, सभासद गुलजार अहमद समेत अन्य रहे।