फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बिना अनुमति बन रही मस्जिद का निर्माण रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां थाना क्षेत्र के मतेथू के राजस्व गांव जोधापुर में बिना अनुमति बन रहे मस्जिद निर्माण को बृहस्पतिवार को पुलिस ने रोक दिया। एक युवक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी। हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में मस्जिद का निर्माण रोकने पर पूरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

जोधापुर गांव में 95 फीसदी से अधिक हिंदू परिवार के लोग रहते हैं। गांव की घनी आबादी वाले क्षेत्र में मस्जिद का निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को गांव के प्रधान श्रीराम यादव ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते पुलिस विभाग में खलबली मच गई।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद उन्होंने निर्माण को रोक दिया। राजस्व विभाग मामले की जांच कर रही है। ग्राम प्रधान ने एसडीएम से शिकायत की।
विज्ञापन

कहा कि मामले की जांच कराई जाए। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि बिना अनुमति निर्माण कराना गलत है। इसलिए फिलहाल निर्माण रोका गया है। आगे जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें