फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जल निकासी होगी बेहतर 8.87 लाख से बनेगी नाली

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज नगर के वार्ड तीन बड़े शिव मंदिर स्थित काॅलोनी में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नाली निर्माण कराया जाएगा। शुक्रवार को पालिका चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता ने नाली का भूमिपूजन किया।
विज्ञापन

बताया कि आठ लाख 87 हजार रुपये से नाली निर्माण कराया जाएगा। यह कार्य नगरीय जल निकासी योजना के तहत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह नाली डॉ. प्रीति बरनवाल के मकान से शोभा के मकान तक बनेगा। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंच रहा है। विकास कार्य का पहिया हर वार्ड में डोल रहा है। नाली निर्माण होने से जल जमाव की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
हल्की बारिश होने पर यहां पर जल जमाव होने से आवागमन के दौरान दिक्कते होती थी। इस मौके पर नंदलाल मौर्य, राशिद खान, राजेश कुमार गुप्ता, सुरेश बघेल, लल्लू साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें