फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 44.46 लाख से दो वार्डो में कराई जाएगी नाली और इंटरलाकिंग का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के दो वार्डों में 44.46 लाख की लागत से नाली व इंटरलाकिंग का कार्य कराया जाएगा। पालिकाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता ने बृहस्पतिवार को दोनों कार्यों का शिलान्यास किया। वार्ड नंबर 17 में स्टैंड और वार्ड पांच अंजही मोहाल में 19.48 लाख से नाला निर्माण और वार्ड पांच में लस्सर पुलिया से धईकरान होते हुए छोटी चौराहा तक 24 लाख 98 हजार रुपये की लागत से नाली का निर्माण कराया कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के कई ऐसे वार्ड हैं। जहां बारिश के दिनों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। इसको लेकर समय-समय आवाज भी उठता रहता है। बीते दिनों बोर्ड की बैठक में भी सभासदों की ओर से इसको लेकर आवाज उठाया गया। जिसके बाद दो वार्डों में नाली निर्माण पर मुहर लगी।
नाली निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार होने के बाद धनराशि भी जारी कर दी गई है। नगर पालिका की ओर से वार्ड 17 में बस स्टैंड और वार्ड पांच अंजही मोहाल में पेट्रोल पंप से लेकर डॉ. एएन सिंह के मकान तक नाला निर्माण होगा। यह कार्य 19 लाख 48 हजार रुपये में कराया जाए
विज्ञापन

गा। वहीं वार्ड पांच में लस्सर पुलिया से धईकरान होते हुए छोटी चौराहा तक 24 लाख 98 हजार रुपये की लागत से नाला निर्माण होगा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में कई कार्य पालिका में होने है। जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें