बताया गया कि डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। सनबीम स्कूल में शिक्षकों और छात्रों के संयुक्त कार्यक्रम में सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्जवलित किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ निदेशक, ललित बरनवाल ने कहा कि राधाकृष्णन जी प्रकाश की वह लौ छोड़ गए, जिससे संपूर्ण जगत रौशन है। उन्होंने नैतिकता की जो सीख अपने समय में दी वह आज भी प्रासंगिक है।
उन्होंने विद्यालयों में शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। कनिष्ठ निदेशक, अभिषेक बरनवाल ने कहा कि हमारा पूरा प्रयत्न है कि हम सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों को पूरा करें। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उन्हें याद किया।
इस दौरान गीत, संगीत, नृत्य, एकांकी के माध्यम से छात्रों ने अपने शिक्षकों और अतिथियों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज के शिक्षकों ने प्रधानमंत्री द्वारा सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में सिक्का जारी किए जाने का स्वागत किया है।
प्रधानाचार्य डा.अनुराग मिश्र ने कहा कि आज के दिन उनके नाम सिक्का जारी होने शिक्षक समुदाय खुद को गौरान्वित महसूस कर रहा है। प्रबंधक आशीष सिंह ने भी संबोधित किया।
शशिभूषण वर्मा, अवधेश त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह, विलास चंद्र दूबे, प्यारे लाल पाल, रवींद्र मिश्र, ब्रिजेश सिंह, वासुदेव तिवारी, दिपक सिंह, राजेंद्र गुप्ता, रामयश, राम सजीवन, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
डा.रामखेलावन पांडेय इंटर कालेज व कृष्णा पब्लिक स्कूल फत्तूपुर नईबाजार में भी कार्यक्रम मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। यहां द्वारिका यादव, विनोद यादव प्रबंधक, सुरेश यादव, आकाश सिंह, संजय यादव, रामनरेश यादव मौजूद रहे।