फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर के विचार प्रांसगिक, पदचिन्हों पर चलने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बृहस्पतिवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। प्रशासनिक अफसरों, राजनीतिक दलों संग संगठनों ने उनके चित्र, प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कैंप कार्यालय और सीडीओ भानुप्रताप सिंह ने विकास भवन में डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कहा कि युवाओं को आंबेडकर से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर पिनाकमणि, अपर उप जिलाधिकारी लाल बाबू दूबे आदि रहे। जंगीगंज के किशुनदेवपुर में निषाद पार्टी के कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव डॉ. यस लाल निषाद ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक गुलामी से मुक्ति के लिए सदैव लड़ते रहे। इस मौके पर सिपाही लाल, राधेश्याम, रामसागर, सुशील आदि रहे। प्रजापतिपुर गांव में नगर पालिका भदोही के चेयरमैन अशोक जायसवाल ने आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान महेंद्र यादव, धीरज, सूर्य लाल रावत आदि रहे। प्राथमिक विद्यालय चकमान्धाता में स्मार्ट टीवी के माध्यम से डॉ. आंबेडकर के जीवन से जुड़ी टेलीफिल्म दिखाई गई। इस मौके पर माशूक अहमद, कृष्णा मिश्रा, रश्मिकांत द्विवेदी, रेनू सिंह, मधुलिका गुप्ता आदि रहे। गोपीगंज के वार्ड तीन में माबूद खान, मटरू यादव, आनंद मौर्य, परवेज हाशमी आदि रहे। सपा कार्यालय पर भदोही विधायक जाहिद बेग के नेतृत्व में की जयंती मनी। इस मौके पर ह्दय नारायण प्रजापति, रामकिशोर, श्यामला सरोज, आशीष विश्वकर्मा, गुलाब पाल, धर्मेंद्र मिश्र आदि रहे। आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय और कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर में जयंती मनी। इस मौके पर मानिक चंद्र यादव, अखिलेश कुमार यादव, शिक्षकों ने बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेकर देश की प्रगति में योगदान सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूल की ओर से बच्चों को मिठाई वितरित की गई। भदोही के कैथीपुर गांव से सरोई बाजार होते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर की झांकी निकाली गई। इस मौके पर जितेंद्र कुमार, जाबिर बाबू, मकसूद अंसारी, सुजीत, सलाउद्दीन अंसारी, राकेश पांडेय आदि रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता का माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर विनीत, बंशीधर गुप्ता, अविनाश रावत, सतीश पाल, राजू रावत, अजय शुक्ला आदि रहे। भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष साहब सौरभ, सोनी देवी, रामकैलाश, सुरेश गौतम, विनोद कुमार ने भी आंबेडकर पार्क में माल्यार्पण कर नमन किया। ऊंज के साकेत नगर में गोष्ठी आयोजित कर बाबा साहब को महान दार्शनिक बताया गया। इस मौके पर रमेश बिंद, विजय बहादुर, बिहारी लाल बिंद, सूर्य कुमार निराला, जटाशंकर यादव आदि रहे।
सुरियावां में भी मनाई गई जयंती
सुरियावा। क्षेत्र के नगर व ग्रामीण इलाके में बृहस्पतिवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान झांकी निकाली गई।
क्षेत्र के बावन बीघा तालाब पर समारोह हुआ। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं बसपा नेता कमला शंकर भारती ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया। विशिष्ट अतिथि राजकुमार, सुरेश गौतम, डॉ. चंद्रेश मौर्य, मथुरा प्रसाद यादव, सुखराज, गजाधर प्रसाद, भगवती प्रसाद, श्रीनाथ मौर्य, राकेश वर्मा, छोटेलाल कन्नौजिया, सतीश आदि मौजूद थे। ग्राम कुसौड़ा, मलेपुर, बहुता, मनापुर से बाबा साहब की झांकी निकाली गई। कौवापुरगढ़ के लोगों ने जयंती मनाई। कैड़ा, तुलापुर में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य आशीष कुमार सिंह ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें