फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की फसल के लिए खतरा बने हाईटेंशन तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। खेतों में गेहूं की फसल लहलहा रही है। इस बार फसल भी अच्छी हुई है लेकिन देखरेख के अभाव में खेतों में फसल के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार लुंज-पुंज हो गए हैं। यह किसानों की उपज के लिए खतरा बने हुए हैं। कास्तकारों ने उपजिलाधिकारी आश्वनी कुमार पांडेय से हाईटेंशन तारों को दुरुस्त कराने की मांग की है। फुलवरिया के इंद्रमणि सरोज ने 12 बिस्वे में गेहूं की खेती की है। उनके गेहूं के खेत के बीच से हाईटेंशन तार ले जाया गया है। ये तार ढीले होकर नीटे तक लटक रहे हैं। इंद्रमणि ने बताया कि तार इतना नीचे हैं कि उन्हें कोई भी हाथों से छू सकता है। ये न केवल जनजीवन के लिए खतरा बने हुए हुए हैं बल्कि उनकी एक चिंगारी उनकी खून पसीने से उपजाई गई फसल को भी राख कर सकती है। किसान ने कहा कि उसका ही नहीं दूसरे किसानों को भी नींद उड़ गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से ऐसे तारों को चिह्नित कर तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें