फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप डंसे तो न कराएं झाड़-फूंक, तत्काल जाएं अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बारिश का मौसम आते ही सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। कालीन नगरी में जागरूकता के अभाव में कई लोगों की जान चली जाती है। यहां काफी संख्या में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें लोगों ने समय से अस्पताल जाकर इलाज नहीं कराया और झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े रहे। यदि समय से अस्पताल पहुंचे और उपचार कराएं तो जान बचने की संभावना ज्यादा होती है।
विज्ञापन

गर्मी के बाद जब बारिश का मौसम आता है तो खेती बारी का काम भी तेज हो जाता है। इस बीच बारिश के कारण सर्प खेत से निकलकर छांव की ओर जाने का प्रयास करने लगते हैं। वे भुसौल, उपली रखने वाले स्थान या किसी ऐसे स्थान पर छिपे होते हैं जहां बारिश की बूंदे कम जाएं। वहां काम करते समय कई बार लोगों केे सर्प डस लेता है। लेकिन लोग अस्पताल न जाकर झाड़-फूंक कराने लगते हैं। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमित दुबे बताते हैं कि सर्पदंश की घटनाओं में तत्काल अस्पताल जाना चाहिए। वहां एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन लगवाना चाहिए। झाड़-फूंक के चक्कर में कत्तई न पड़ें। बताया कि सांपों के दांत के नीचे विष की थैली होती है। जब सांप डंसता है तो विष लोगों के शरीर में चला जाता है। खून के माध्यम से वह पूरे शरीर में फैल जाता है और सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। समय से इलाज न मिलने पर लोगों की जान भी चली जाती है। इसलिए समय से इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें