फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कुत्तों का हमला बढ़ा, एक दिन में 50 ने लगवाया एंटी रेबीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के सीजन में कुत्तों से लेकर बंदरों तक के हमले बढ़ गए हैं। ब्लॉक क्षेत्र के अलग-अलग गांव में एक सप्ताह के अंदर 150 से अधिक लोग जानवरों के हमले के शिकार हो गए। मंगलवार को सीएचसी औराई में 50 महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाए।
विज्ञापन

बारिश में भादों का महीना शुरू होने से कुत्तों में बदलाव शुरू हो जाता है। इससे वह लोगों पर हमला करना शुरू कर देते हैं। ग्रामीण अंचलों में जहां कुत्तों के हमले से लोग परेशान हैं, वहीं औराई चौराहे पर बंदर लोगों को घायल कर रहे हैं। मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक 50 से अधिक लोग सीएचसी औराई पहुंचे और एंटीरेबीज का इंजेक्शन लगवाए।
कुत्ते के काटने से अमीरपट्टी निवासी अरुण कुमार (24), उपरौठ निवासी साडो देवी (38), गोरी निवासी विकास यादव (32), औराई निवासी बबलू (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बिल्ली के काटने से सांवरा निवासी शिवांश (11) और अंश पाल घायल हुए। बंदरों के आतंक से औराई निवासी पन्ना कुमार (52) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे जानवरों को रोकने के लिए वन विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें