फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फिर मिलने का वादा कर गृह नगरों को लौटे चिकित्सक

विज्ञापन
अगूसीकान-2026 के समापन से पूर्व मंच पर जुटे प्रख्यात चिकित्सक। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
भदोही। देश भर से सैकड़ों शल्य चिकित्सकों की उपस्थिति के बीच रविवार को भदोही के कंसरायपुर स्थित ब्लेसिंग गार्डन में हुए दो दिवसीय अगूसीकान-2026 चिकित्सक सम्मेलन का समापन हो गया। दो दिन में कुल 33 सर्जरी हुई। जिसका साधा प्रसारण काॅन्फ्रेंस हाल के बड़े डिजिटल स्क्रीन पर किया गया। कांफ्रेंस में देश भर से कुल 407 चिकित्सकों की मौजूदगी रही। अंतिम दिन शाम को फिर मिलने का वादा कर चिकित्सक अपने अपने गृह नगर को रवाना हो गए।
विज्ञापन

कांफ्रेंस का आयोजन आईएमए की ओर से किया गया था। अंतिम दिन 18 सर्जरियों का लाइव प्रसारण किया गया। दो दिन में हुए कुल 33 सर्जरी के माध्यम से प्रतिभागी चिकित्सकों को काफी कुछ सीखने को मिला। सर्जरी के दौरान एंडोयूरोलॉजी एवं आधुनिक शल्य चिकित्सा की नवीनतम तकनीक, जटिल ऑपरेटिव प्रक्रिया तथा उन्नत उपचार पद्धतियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। सम्मेलन में प्रो. डाॅ. अचल गुप्ता अध्यक्ष अगूसीकान, प्रो. डॉ. प्रोबाल नियोगी, डाॅ. एच. कृष्णमूर्ति, डॉ. मनोज यादव, डॉ. जी. चंद्रशेखर, डॉ. केएन साही, डॉ. आशीष ओहरी, डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. संजय चौबे, डॉ. हरिओम यादव, डॉ. नीरज श्रीवास्तव एवं डॉ. श्वेतांक प्रकाश समेत देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपने व्याख्यान एवं लाइव सर्जरी के माध्यम से नवीनतम वैज्ञानिक तकनीक और जानकारी साझा की। वरिष्ठ चिकित्सकों के मार्गदर्शन से प्रतिभागियों को आधुनिक शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में काफी कुछ सीखने को मिला। संचालन डॉ. कृष्णा दुबे ने किया। डॉ. एके गुप्ता के नेतृत्व में सम्मेलन आयोजित किया गया। उन्होंने सम्मेलन में आए चिकित्सकों को स्मृति-चिह्न भेंट किया। आयोजन समिति के डॉ. आरके पटेल, डॉ. आनंद विनय, डॉ. ए. रहमान, डाॅ. आलोक मौर्य, डॉ. गणेश यादव, डॉ. सुशीला यादव, डॉ. एसके मिश्रा ने कांफ्रेंस में आए प्रतिनिधियों के आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें