फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जंगीगंज पीएचसी पर 11.30 बजे तक डॉक्टर नदारद, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में रविवार को 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में मौसमी बीमारी के मरीजों की भरमार रही। 1830 मरीजों को जांच पड़ताल करके दवा उपलब्ध कराई गईं। जंगीगंज पीएचसी पर 11.30 बजे तक डॉक्टर डीके वर्मा सेंटर से नदारद रहे। इससे कुछ मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। हर रविवार को सुबह 10 से शाम चार बजे तक मेला आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेला में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरती जाए रही है। जंगीगंज पीएचसी पर सुबह 11.30 तक डाक्टर धीरेंद्र वर्मा मौजूद नहीं रहे। मरीज डॉक्टर के इंताजर कर रहे थे, क्योंकि पीएचसी पर एक ही डॉक्टर होते हैं, जो मरीजों को उपचार करते हैं। हालांकि 12 बजे के करीब नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ आशीष दूबे जंगीगंज का सेंटर का निरीक्षण किए। जहां डॉ. डीके वर्मा मौजूद मिले।
दुर्गागंज पीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष चतुर्वेदी ने मरीजों का उपचार किया। दोपहर एक बजे तक 35 मरीजों की ओपीडी हुई थी। ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार और त्वचा रोग से जुड़े रहे। मौके पर फार्मासिस्ट दर्पण मिश्रा, श्यामू यादव, आजाद विश्वकर्मा, श्यामू यादव, परशुराम, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि सेंटर पर नोडल अधिकारी निरीक्षण करने गए थे, सभी स्टाफ मौजूद रहे। जानकारी मिली है कि 11.30 बजे तक सेंटर से डॉक्टर गायब रहे। संबंधित डॉ. से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें