फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबाव में न आएं अफसर : डीएम

Wed, 03 Jun 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों के आए 64 मामलों में मात्र दो का निस्तारण हुआ जबकि अन्य मामले निस्तारित करने के लिए विभाग को सौंपा गया। डीएम ने अफसरों को चेताया कि प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण किया जाए। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में वह प्रभावशाली लोगों के दबाव के आगे न झुकें। मुसहरों के शिकायत पर डीएम ने छह सदस्यों की टीम तेजीपुर गांव में भेजकर सत्यापन कराने को कहा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों के प्रार्थना पत्र पर उनका मोबाइल नंबर भी अंकित कराएं। एक सप्ताह के अंदर शिकायत का निस्तारण कर फरियादी को सूचना दें। तहसील दिवस में राजस्व से जुड़ी शिकायतें अधिक आने पर डीएम ने पुलिस प्रशासन और राजस्व के अधिकारियों से मिलकर काम करने के लिए कहा।

तहसील दिवस में ज्ञानपुर विकास खं्ड के तेजीपुर मुसहर बस्ती के ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने छह सदस्यीय अधिकारियों की टीम तहसीलदार, डीएसओ, खंड विकास अधिकारी, प्रोबेशन अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम को गांव में भेजा। कहा कि वहां सत्यापन कर रिपोर्ट दें कि मुसहर बस्ती में क्या सुविधाएं नहीं है। तहसील  दिवस पर जनता की फरियाद सुनने के दौरान जिलाधिकारी के सामने डीघ  ब्लाक के दो ग्राम प्रधानों के खिलाफ भी शिकायतें मिली।
विज्ञापन


महुआरी निवासी मानवाधिकार संरक्षण संगठन के ईश्वरचंद्र  मौर्य ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि समाजवादी पेंशन के  लाभार्थियों की सूची में ज्यादातर अपात्रों के नाम शामिल हैं। ऐसे कई लोग पात्र हैं। सूची में उनके  नाम ही नहीं है। जबकि संपन्न व्यक्तियों की सूची में नाम है, जो योजना के पात्र नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें