फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का औचक निरीक्षण, दो बीएलओ निलंबित

Mon, 21 Dec 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्जन भर से अधिक बूथों के निरीक्षण में एक बूथ पर दो बीएलओ अनुपस्थित मिलीं। डीएम ने दोनों बीएलओ को निलंबित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


महिला मतदाताओं की संख्या कम होने पर उन्हें अधिक संख्या में जोड़ने के लिए राजनीतिक दलों से आग्रह किया।
जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु ने रविवार को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत सराज जगदीश के बूथ का जायजा लिया।

 यहां की बीएलओ सुमित्रा देवी, सरोज तिवारी के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई और निलंबित करने का निर्देश दिया।

इसी तरह डीएम ने  जिला पंचायत बालिका इण्टर कालेज, प्राथमिक विद्यालय गोपीगंज, गुलाबधर इण्टर कालेज गोपीगंज ग्राम पंचायत गेराई ग्राम पंचायत चन्दापुर, महर्ष शिवव्रत इण्टर कालेज राधा स्वामी धाम साधन सहकारी समिति जंगीगंज स्थित बूथों को देेेखा।

 उन्होंने राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों और ग्रामीणों से आग्रह किया कि महिला मतदाताओं का नाम शामिल कराने के लिए प्रेरित किया। बीएलओ को निर्देश दिया कि 22 दिसम्बर को डोर टू डोर जाकर नाम जोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी एसडीएम और तहसीलदार से कहा कि वह आयोग के प्राथमिकता वाले कार्यों में शिथिलता न बरतें। किसी भी बूथ पर बीएलओ लापरवाही कर रहे हैं तो सख्ती से कार्रवई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें