फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सीएनडीएस के मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 03 Jun 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय और मूसीलाटपुर जिला स्टेडियम  का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ भदोही विधायक जाहिद बेग भी रहे। स्टेडियम परिसर में मौजूद बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में वर्ष 2005 में निर्मित बैडमिंटन कोर्ट की स्थिति बेहद खराब पाई गई। इस पर नाराज जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस मिर्जापुर की कार्यशैली के प्रति नाखुशी जाहिर करते हुए स्पष्टीकरण मांगा और साथ ही कार्य की जांच जांच का आदेश दिया। डीएम ने कहा कि मानक के अनरूप न बनाए जाने के कारण बैडमिंटन कोर्ट और हॉल की स्थिति बेहद खराब हो गई है। 
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष  2004-05 में सीएनडीएस ने एक करोड़ चार लाख 69 हजार की लागत से बैडमिंटन हॉल का निर्माण कराया था। किंतु मानक के अनरूप नहीं बनाए जाने  के कारण समय से पूर्व ही वह खराब हो गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने खेल पंजीकरण की जानकारी प्राप्त की। इस क्रम में क्रीडा  अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में एथलिट, कुश्ती, बैडमिंटन, खोखो के  प्रशिक्षण शिविर में 90 खिलाड़ी पंजीकृत हैं, जो 18 वर्ष के नीचे हैं।  जिलाधिकारी ने इसके अतिरिक्त कार्यालय की पत्रावलियां अभिलेख,  जीपीएफ सर्विस बुक, उपस्थिति पंजिका आ िद का भी निरीक्षण किया। उन्होंने  क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिया कि शासन से खिलाड़ियों के लिए  दी गई सुविधाओं का प्रत्येक दशा में लाभ उन्हें दिलाया जाना चाहिए। इस  कार्य में शिथिलता बरतने पर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिला क्रीडा अधिकारी विजय कुमार और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें