फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन का डीएम ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। सावन में कांवड़ यात्रा पर निकलने वाले कांवड़ियों के आरक्षित लेन का शनिवार को डीएम शैलेश कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने जायजा लिया। दोनों ने हाईवे पर व्यवस्था को परखा।
विज्ञापन

प्रयागराज बॉर्डर (भीटी) से लेकर लालानगर टोल प्लाजा तक आरक्षित लेन का जायजा लिया। पुलिस प्रबंधन, रूट डायवर्जन और यातायात व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उत्तरी लेन पर वाहनों के आवागमन पर पूर्णतया रोक लगाने का निर्देश दिया।
डीएम ने कांवड़ मार्ग पर लाला नगर टोल प्लाजा स्थित ढाबे, रेस्टोरेंट, चाय नाश्ते की दुकान के संचालकों को निर्देश दिया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में कमी न आए। शुद्धता का ध्यान रखें। किचेन में भी पर्याप्त साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

मिलावटी या बासी खाद्य पदार्थ पाए जाने दुकान सीज की जाएगी। कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गों, शिविरों और शिवालयों के पास गंदगी न हो। जलापूर्ति और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो।
सभी नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतें अपने-अपने क्षेत्र में साफ-सफाई को बेहतर करें। कांवड़ मार्गों पर विद्युत व्यवस्था, लाइन और खंभे व्यवस्थित रहे। बिजली के स्पर्शाघात से कोई घटना घटित न हो, इसके लिए सभी प्रबंध किए जाएं। कांवड़ यात्रा मार्गों और शिवालियों के पास मोबाइल टॉयलेट स्थापित किए जाएं, मार्गों पर पड़ने वाले सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों की साफ सफाई पर ध्यान दें। सभी नगरीय निकायों में क्विक रिस्पांस टीम को एक्टिव रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें