भदोही। भारतीय पुलिस दल की टीम में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स मे हिस्सा लेने अमेरिका गए जिले के इरफान अहमद कल रविवार को गृह नगर लौट रहे हैं। वे बुंदेलखंड एक्सप्रेस से सुबह 9.20 बजे भदोही स्टेशन पर उतरेंगे। नगर के लोगों ने रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत की तैयारी की है।जानकारी हो कि इरफान उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरक्षी हैं। लखनऊ पुलिस लाईन में तैनात हैं। नईबाजार के अलीहसन राईन के पुत्र इरफान ने अमरी का बरमिंघम में हुए खेलों में भारत 800 मीटर दौड़ तथा 400 मीटर पुरुषों और 400 मीटर पुरुष-महिला मिक्स रिले रेस में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। जब से इरफान ने गोल्ड जीता है। लोग उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नईबाजार निवासी कामिल अंसारी ने बताया कि कल बुंदेलखंड एक्सप्रेस के समय रेलवे स्टेशन पर जिले के लाल इरफान के यादगार स्वागत की तैयारी की गई है। उन्होंने लोगों से रविवार को सुबह स्टेशन पहुंचने की अपील की।