फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ईवीएम गोदाम का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम गोदाम का राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम के रखरखाव, रजिस्टर और गेट पर सील लाॅकर का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात गार्डों आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने सीसी कैमरा में विगत दिवसों की रिकॉर्डिंग की चेकिंग, फायर सेफ्टी उपकरण की तिथि आदि बिंदुओं का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रत्नेश सिंह, संजय श्रीवास्तव के साथ ही राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें