फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सीडब्ल्यूसी ने नाबालिग को राजकीय बाल गृह भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बाल कल्याण समिति ने सोमवार को माता-पिता का नाम न बताने पर चार साल के बालक को राजकीय बाल गृह नुरूल्हा रोड प्रयागराज के संरक्षण में भेज दिया। 1098 चाइल्ड लाइन के सदस्य विनय पाठक ने बताया कि नाबालिग बच्चा श्रीनाथ वनवासी के माध्यम से भदोही पुलिस के पास पहुंचा। जहां से उसको चाइल्ड लाइन लाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

काउंसिलिंग संरक्षण अधिकारी मीना गुप्ता ने बताया कि बालक अपना नाम सूरज बता रहा है, लेकिन माता-पिता का नाम नहीं बता पा रहा। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पीसी उपाध्याय ने बताया कि बालक के नियमानुसार विधिक औपचारिक कार्यवाही पूर्ण न होने और माता-पिता के मिलने तक राजकीय बाल गृह भेजा गया। इस मौके पर सीडब्ल्यूसी के डॉ. पंकज मालवीय, प्रेमशंकर त्रिपाठी, अजय प्रताप सिंह, निर्मल पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें