जिलाधिकारी विशाल सिंह ने शुक्रवार को सरपतहां स्थित 100 शैय्या अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का औचक निरीक्षण किया। प्रगति धीमी होने पर उसमें सुधार करने के निर्देश दिए। कहा कि समय से काम पूर्ण कराएं, जिससे लोगों को इसका लाभ मिले।
जिलाधिकारी ने बताया कि 18.40 करोड़ की लागत से बनने वाली क्रिटिकल केयर यूनिट दिसंबर 2025 में पूर्ण होगी। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। निरीक्षण के दौरान ढ़लाई का कार्य वाईब्रेटर मशीन से कराया जा रहा था। जिस पर डीएम ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड भदोही इकाई के जेई को कहा कि एक साथ पूरी छत की ढ़लाई और चुनाई का कार्य कराएं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान भौतिक 30 प्रतिशत है जो कम है, प्रगति बढ़ाने का हिदायत दी। उन्होंने बताया कि यूनिट के पहले तल में मैटरनिटी वार्ड, आईसोलेशन वार्ड, रेड/येलो जोन, वेटिंग ऐरिया, अल्ट्रासाउंड, द्वितीय चल पर डायलेसिस ऐरिया, आईसोलेशन वार्ड समेत अन्य सुविधाएं रहेंगी। जिले में क्रिटिकल सेवाओं, गम्भीर ईलाज के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, एई शिवशंकर लाल, जेई सौरभ सुमन, तीर्थराज सिंह आदि रहे।