फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय में गंदगी देख डीएम हुईं नाराज, प्रधान को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बुधवार को भदोही ब्लाक के सर्रोई स्थिति उप केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र तृतीय, सामुदायिक शौचालय आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में बजबजाती नालियां, अव्यवस्था, सामुदायिक शौचालय में गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त कीं। प्रधान को नोटिस जारी करते हुए तत्काल सफाई कराने के लिए सचिव को निर्देश दिया।
विज्ञापन

मातृ व शिशु स्वास्थ्य को देखते हुए प्रभारी एएनएम अस्मिता से जिलाधिकारी ने रजिस्टर पंजिका मांगी। उसमें दर्ज दवाओं के नाम व अन्य सूचनाएं देखीं। एएनएम ने बताया कि पंजीकृत 25 शिशुओं में से 15 को टीकाकरण व पोषक दवाइयां प्रदान की गईं हैं। पंजीकृत 12 गर्भवती/धात्री महिला में से उपस्थित तीन महिलाओं को दवाओं के साथ पोषण खुराक वितरित किया गया। जिलाधिकारी की पूछताछ में हीमोग्लोबिन किट, यूरिन टेस्ट कप, मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड/एनसीपी कार्ड की कमी मिली। आगनबाड़ी कार्यकत्री शीला देवी व सहायिका सरोजा से आंगनबाड़ी केंद्र से संचालित योजनाओं व पोषण खुराकों के वितरण की जिलाधिकारी ने जानकारी ली। निरीक्षण के समय आशा व सुपरवाइजर अनुपस्थित मिले। डीएम ने एक बच्चे का वजन तौल कराया तो व कम वजन का पाया गया। उसकी मां भी शारीरिक रूप से कमजोर दिख रही थी। गौरतलब है कि मां और बच्चे का कार्ड भी नहीं बना था। जिलाधिकारी ने बच्चे व मां को आयरन एंड फोलिक एसिड, कैल्शियम व विटामिन डी सहित पोषण खुराक दीं। 10 साल के अंकित नामक बच्चे के स्वास्थ्य का देखभाल करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने सफाई न होने की शिकायत की। इस पर उन्होंने जल्द सफाई करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें