फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस में डीजे, नशा और आतिशबाजी नहीं

Mon, 21 Sep 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 बकरीद पर्व और गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम परंपरागत और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट में जनपद पीस कमेटी की बैठक हुई। डीएम प्रकाश बिंदु ने बताया कि त्यौहारों के जुलूस में डीजे, नशा सेवन, आतिशबाजी प्रतिबंधित रहेगा । वहीं प्रशासन शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी। डीएम ने त्यौहार से पूर्व खराब सड़कें ठीक करने, रोस्टर अनुसार विद्युत आपूर्ति, वैकल्पिक व्यवस्था में जनरेटर से आपूर्ति करने का निर्देश विभागों को दिया।
विज्ञापन


नगर पालिका, पंचायतों को नगर क्षेत्रों में त्यौहार के मद्देनजर साफ सफाई कराने और टैंकर से पेयजल आपूर्ति करने का निर्देश दिया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि जुलूस के रास्ते में पड़ने वाले जर्जर तारों को बदल दे। आह्वान किया सभी लोग मिलजुल कर आपसी एकता, और सौहार्द से त्यौहार मनाए। अफवाह पर ध्यान न दे, जो गड़बड़ी की मंशा से अफवाह फैलाएगा तो बख्शा नहीं जाएगा।
 पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। कहा कि संभ्रातों की जिम्मेदारी है वे पर्व को सकुशल संपन्न कराए। प्रशासन उनके साथ रहेगा। इसके पूर्व सपा नेता डॉ. सनवारुल हक, व्यापारी नेता ज्ञानेश्वर प्रसाद, मदन सिंह आदि ने समस्याएं बताई, जिसे फौरन निदान का आश्वासन दिया। इस मौके पर एएसपी लल्लन प्रसाद, सीओ श्यामशंकर पांडेय, समस्त एसडीएम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें