फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश उत्सव की धूम, लग रहे जयकारे

Mon, 21 Sep 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में गणेश पूजनोत्सव की धूम रही। जगह-जगह स्थापित पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह-शाम हो रही आरती से माहौल भक्तिमय हो जा रहा । शाम होते ही आकर्षक ढंग से सजाए गए पंडाल देखते ही बन रहे हैं।
विज्ञापन

देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती के पुत्र भगवान श्रीगणेश के पूजा का पर्व गणेश पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। 10 दिवसीय पूजनोत्सव के पांचवें दिन सोमवार को जिले भर में स्थापित पंडालों में भक्तों ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। पाली से सटे भिड़िउरा गांव में आकर्षक ढंग से सजे पांडाल में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए आ रहे हैं। आचार्य भुलेश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में भक्त सुबह-शाम आरती करा रहे हैं। प्रत्येक दिन आ रहे कलाकारों के भजन संध्या से माहौल भक्तिमय हो गया। इस मौके पर रमाशंकर शुक्ल, देवीशंकर, प्रमोद दूबे, कड़ेदीन पांडेय, गौरव दूबे, मेदनी शंकर, ह्दय नारायण मिश्र आदि मौजूद रहे। सुरियावां नगर में बाल गोपाल पूजनोत्सव समिति की ओर से स्थापित प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी रही।
सुबह शाम पंडाल में विराजे गजानरन को नहिारने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। इसी तरह मोढ़, चौरी, औराई, बाबूसराय, महराजगंज, जंगीगंज, ऊंज, सुभाषनगर, सीतामढ़ी, धनतुलसी, महुआपुर समेत अन्य स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं पर पूजन अर्चन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें