फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मंडलीय अफसरों ने देखी औराई सीएचसी की व्यवस्था

विज्ञापन
औराई ट्रामा सेंटर का निरिक्षण करते स्वास्थ्य निदेशक। संवाद
विज्ञापन
औराई। स्वास्थ्य निदेशक मिर्जापुर मंडल अश्विनी कुमार एवं संयुक्त निदेशक दिग्विजय सिंह ने सोमवार को औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता व मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता एवं मरीजों को समय से दवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र को भी देखा। वहां उपलब्ध दवाओं एवं मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। एचआरपी (हाई रिस्क प्रगेंनेंसी) मामलों की समय से पहचान, उचित प्रबंधन व विशेष निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रसव उपरांत एक महिला मरीज से भी अधिकारियों ने मुलाकात की। उसके स्वास्थ्य, उपचार एवं खान-पान की जानकारी ली। मरीज द्वारा बताया गया कि उसे अस्पताल में समय से भोजन एवं नाश्ता प्राप्त हो रहा है। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कृष्ण चंद्र दुबे को अस्पताल में मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर दंत चिकित्सक डॉ. जितेंद्र दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें