फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो साल से बिना फायर एनओसी के चल रहा मंडलीय अस्पताल

विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल के आईसीयू में लगा फायर एक्सटिंग्विशर । स्रोत- संवाद
विज्ञापन
जिले का चिकित्सालय मंडलीय अस्पताल दो साल बिना फायर एनओसी के चल रहा है। अस्पताल में आग से बचाव के मानक अधूरे हैं।
विज्ञापन

आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में अग्निशमन यंत्र एक्सपायरी हो गया है। आईसीयू में चार अग्निशमन यंत्र लगाए गए है। इसमें दो पर एक्सपायरी डेट 2024 और 2025 लिखा है। अस्पताल प्रशासन पिछले दो वर्ष से एनओसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए लगा है पर मानक पूरा न होने से अब तक एनओसी नहीं मिल सकी है। यही हाल कई अन्य सरकारी और काॅमर्शियल भवनों का है।
मंडलीय अस्पताल में दिन में तीन हजार लोग मौजूद रहते है। साथ ही सैकड़ों स्टाफ भी रहते हैं। इसमें महिला-पुरुष, वृद्ध के साथ नवजात बच्चे भी रहते हैं। रात के समय भी मरीज और स्टाफ अस्पताल में रहते हैं। पांच वर्ष पहले मंडलीय अस्पताल मेडिकल काॅलेज से संबंद्ध हो गया। इससे अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से बचाव के इंतजाम पूरे नहीं है। आग से बचाव के नाम पर सिर्फ अग्निशमन यंत्र लगा है। इस कारण फायर एनओसी नहीं मिल पा रही है। अस्पताल प्रशासन की माने तो फायर एनओसी के लिए प्रस्ताव गया था। पुराना भवन है तो कई कार्य होने है। इसके लिए कार्यदायी संस्था नामित हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें