फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत: 82 करोड़ के विकास कार्यों पर लगी मुहर

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में बैठक लेते अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी( बाएं से दूसरे)। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 82 करोड़ के विकास कार्यों पर मुहर लगी। 200 से अधिक छोटी-बड़ी सड़कों के मरम्मत और नवीनीकरण संग धार्मिक स्थलों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय लिय गया। जिस पर जिला पंचायत से 22 और ग्रामीण अभियंत्रण से 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र के कार्यों का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि ढाई दशक में जो काम नहीं हो सका है उसे पूर्ण कराएंगे। जिला पंचायत सदस्यों के मान-सम्मान के लिए हर मदद के लिए तैयार रहेंगे। आरईएस विभाग के 60 करोड़ से सड़क निर्माण, जिला पंचायत के 22 करोड़ से सड़क, स्ट्रीट लाइट और नाली निर्माण के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगाया गया। भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि गोपीगंज नगर में जिला पंचायत के भवन का आवंटन पारदर्शी ढंग से होगा। किसी खास को उसका आवंटन नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र की समस्या को सदन के अलावा मुझसे खुद अवगत करा सकेंगे। जर्जर तार, ट्रांसफार्मर की समस्या हो तो बता सकेंगे। जिससे खामियां दूर की जा सके। औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने भी अपने क्षेत्र में कुछ कार्यों को पूर्ण कराने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी बिंद ने चार सड़कों का प्रस्ताव अध्यक्ष को सौंपा। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, अपर मुख्य अधिकारी सुभाष चंद्र भारतीय, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, ब्लॉक प्रमुख डीघ मनीष मिश्र, प्रमुख पति ज्ञानपुर बबलू सिंह, जिपं सदस्य अंजनी शुक्ला, राजेंद्र बघेल, मनोज यादव, लाल बहादुर बागी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें