फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शिकायतों के समाधान में लापरवाही जिलाधिकारी ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जल जीवन मिशन की समीक्षा हुई।
विज्ञापन

इसमें आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति खराब होने पर डीएम ने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को फटकार लगाई। साथ ही परियोजना के काम जल्द से जल्द पूरे कराने की हिदायत दी।
डीएम ने कहा कि सभी लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्रमुख योजना है। इसलिए इसमें लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि हर घर जल योजना से केवल आवासीय परिवारों ही नहीं, बल्कि विद्यालयों, सामुदायिक शौचालयों, पशु चिकित्सालयों समेत अन्य सार्वजनिक संस्थानों को कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल परियोजनाओं की केबिल चोरी दोकने के लिए प्रकाश की व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। कार्यदायी संस्था वेलस्पन एवं मेसर्स जीए इंफ्रा की खराब प्रगति पर डीएम ने शासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया। इस मौके पर एक्सईएन राजबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें