फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दिनभर छाए रहे बादल, बूंदाबांदी से मिली राहत

विज्ञापन
दोपहर के समय अरसमान में छाया बादल। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में दो दिनों से बादल छाने के साथ नम हवाएं चलने लू और तपिश से तो राहत मिली है, लेकिन उमस से लोग परेशान रहे। मंगलवार को पूरे दिन बादल उमड़-घुमड़ करते रहे। दोपहर में कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई लेकिन बारिश की हसरत पूरी नहीं हो सकी। मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में बीते तीन हफ्ते से लू, तपिश और उमस से लोग बेहाल थे। कई दिनों से लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बीते दो दिनों से मानसूनी हवाएं सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है और अधितम तापमान 40 डिग्री से गिरकर 37 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री पर स्थिर रहा। दो दिनों से आसमान में बादल छाने के बाद भी बारिश नहीं हो रही। मंगलवार की सुबह से नम हवाएं चलने लगी थीं।
सुबह 10 बजे के बाद धूप-छांव का असर बना रहा। दोपहर में ढाई से तीन बजे के बीच आसमान में काले बादल छाए रहे। इससे लोगों लगा कि जोरदार बारिश होगी लेकिन कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के बाद बादल निकल गए। इससे उमस और ज्यादा बढ़ गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि मानूसनी हवाएं सक्रिय हो गई हैं। इससे मौसम में बदलाव हो रहा है। जल्द ही बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

-
मानसून की अधूरी तैयारी पड़ेगी भारी
जिले में मानसून आने वाला है लेकिन प्रशासन की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। प्रमुख नालों की सफाई अभी तक नहीं हो सकी। वहीं कई जगहों पर जर्जर लटक रहे हैं। गांव के संपर्क मार्गों पर लटके पेड़ों की छंटाई भी नहीं कराई गई। इससे बरसात के मौसम में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ेगी। तैयारियां पूरी नहीं होने से आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें