फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल का ऑक्सीज प्लांट का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दूसरा आक्सीजन प्लांट भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। बृहस्पतिवार को महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट के उपकरण लगाने का काम भी शुरू हो गया। यह प्लांट आल इंडिया पेट्रोलियम लिमिटेड स्थापित करा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना काल की दूसरी लहर के दौरान समूचे देश में ऑक्सीजन की कमी कोरोना संक्रमित मरीजों पर भारी पड़ी। जिससे प्रदेश में ही नहीं देश भर कई घर सूने हो गए कई मासूम अनाथ होकर रह गए। इसको देखते हुए शासन संग विभिन्न संगठनों की ओर से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए पहल की गई। कोरोना की संभावित तीसरी लहर आने से पूर्व जिले में चार ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद शुरू हुई। इसमें एक पीएम केयर फंड, एक सांसद-विधायक निधि, एक कालीन निर्यातक और एक शुगर मिल की ओर से स्थापित किया जाएगा। जिला अस्पताल ज्ञानपुर के अलावा जिले में महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल भदोही, सीएचसी औराई और सीएचसी सुरियावां शामिल रहे।
सुरियावां में पिछले दिनों आक्सीजन प्लांट शुरू हो गया। जिला अस्पताल में लगने वाले आक्सीजन प्लांट से मरीजों को 500 लीटर प्रति मिनट क्षमता से आक्सीजन की आपूर्ति होगी। 100 बेड के जिला अस्पताल में मरीजों को जरूरत पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जाएगा। प्लांट से कनेक्शन के बाद मरीजों के बेड तक ऑक्सीजन आपूर्ति होने लगेगी। यहां ऑक्सीजन प्लांट लगने से कोविड रोगियों और सांस की तकलीफ झेल रहे मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट के उपकरण लगने का कार्य शुरू हो गया है। ऑक्सीजन प्लांट लगने से मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें