फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: यातायात नियमों की अनदेखी, 791 वाहनों का कटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। जिले के विभिन्न स्थानों पर रविवार को यातायात और पुलिस विभाग की तरफ से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात नियमों का अनदेखी करने पर 791 वाहनों का चालान काटा गया। 9.78 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिले में एक नवंबर से वाहन चेकिंग अभियान चल रहा है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि ज्ञानपुर, गोपीगंज, जंगीगंज, भदोही, औराई, बाबूसराय में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 650 दो पहिया वाहनों और 141 चार पहिया सहित कुल 791 वाहनों का चालान काटा गया। वहीं 9,78,000 रुपये का जुर्माना लगा। ज्यादातर चालान हेलमेट, तीन सवारी और सीट बेल्ट को लेकर किया गया। वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट जरूर लगाएं। दुर्घटना से देर ही भली है, मंजिल पर पहुंचने के लिए समय से पहले निकलें। वाहन चलाते समय नियमों को विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें