फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान में कब्र खोदने को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के लाइनपार मदारीपुर कब्रिस्तान में मंगलवार को शव दफनाने को लेकर मोहल्ले के लोगों ने तालाब की जमीन बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। इससे पहले कि माहौल गरमाता मौके पर प्रशासनिक अफसर पहुंच गए और विरोध कर रहे लोगों को समझा बुझाकर मामले का पटाक्षेप करवा दिया। शव अहमदाबाद से देर रात भदोही पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

नगर के मलिकाना मोहल्ला की पूर्व सभासद वहीदुन्निसा के बेटे मो. आकिब (29) का सोमवार को अहमदाबाद में निधन हो गया था। शव को दफनाने के लिए भदोही लाया जा रहा था और मदारीपुर कब्रिस्तान में कब्र खोदने के लिए मोहल्ले के लोग पहुंचे तो सूर्यमणि यादव समेत दो दर्जन से अधिक लोग विरोध में खड़े हो गए। बताया जाता है कि विरोध में ईंट पत्थर भी चलाए। उनका कहना था कि कब्र वाला स्थान तालाब के हिस्से में आता है। इसकी सूचना मिलते ही तहसील और पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और मौके पर तहसीलदार भगवान दास गुप्ता एवं कोतवाल श्रीकांत राय दलबल के साथ पहुंच गए और आवश्यक कागजात देखने के बाद विरोध कर रहे लोगों को समझा बुझा कर वहां कब्र खोदने की इजाजत दी।
इस बावत तहसीलदार ने बताया कि खतौनी में सात बिस्वा भू मि तालाब के नाम है, जबकि उससे सटी बाकी जमीन कब्रिस्तान के नाम है और एसडीएम न्यायालय में एक मुकदमा विचाराधीन है। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष मान गए और शव दफनाने को हरी झंडी मिल गई। इस बीच मामले को लेकर एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने भी दोनों पक्षों को तहसील बुलाकर समझाया। उधर मृतक के परिजनों ने बताया कि शव देर रात अहमदाबाद से भदोही पहुंचने की संभावना है। जिसके बाद शव को दफनाया जाएगा। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक वेद प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें