फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Tue, 15 Nov 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर जिले के रामपुर गंगा घाट समेत अन्य घाटों पर सोमवार को श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। हजारों की तादाद में पहुंचे महिला पुरूष श्रद्घालुओं ने गंगा में डुुबकी लगाकर पुण्य का स्नान किया। गरीबों,असहायों को दान देकर पुण्य हासिल किया। गंगाघाट पर दूर-दराज से आए श्रद्घालु रविवार की रात्रि में पहुंच गए थे, उन्होंने मुहुर्त के अनुसार, देर रात में ही गंगा में स्नान करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर रामपुर घाट पर गंगा में स्नान करने का धार्मिक रूप से महत्व है। इसलिए इस पुण्य को हासिल करने के लिए जिले समेत बाहर के लोग आते हैं। सोमवार भोर से ही गंगा घाट पर स्नान का शुरू हुआ दौर दोपहर बाद तक चलता रहा। स्नान करने के बाद लोगों ने दानपुण्य किया। उप जिलाधिकारी केशवनाथ गुप्ता और क्षेत्राधिकारी श्यामशंकर पांडेय दल-बल के साथ गंगा घाट पर मौजूद रहे। वे मातहतों के साथ भीड़ को नियंत्रित करने में लगे रहे, गंगा घाट पर स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए बैरीकेटिंग की गई थी। प्रशासन की ओर से नगर में जगह-जगह पेयजल के टैंकर भी खड़े किए गए थे,जिससे पेयजल के लिए समस्या न हो सके। मेले की वजह से नगर के चौराहे पर भी ट्रैफिक सोमवार को पूरी तरह से जकड़ा रहा। भीड़ बढऩे से सुरक्षाकर्मी लोगों को सड़क पार करा रहे थे, बैरिकेटिंग करने से छोटे वाहनों को भी चक्कर काट कर आना पड़ रहा था। ज्ञानपुर रोड पर आटो स्टैंड को पालिका कार्यालय से उत्तर कर दिया गया था। कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को रामपुर घाट से गोपीगंज चौराहे तक पांच किमी सड़क पूरी तरह से श्रद्घालुओं से पटा रहा। मेले में सबसे अधिक महिलाओं, युवतियों और बच्चों की भीड़ रही। कठारी संवाददाता के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर उत्तरवाहिनी भोगांव घाट पर सोमवार सुबह से लेकर दोपहर तक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। कठारी, सहसेपुर, सहसेपुर समेत 50 से अधिक गांव के लोग स्नान करने के लिए पहुंचे। इस दौरान लगे मेले में लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें