फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढायुक्त सड़कों से आवागमन में हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही-जौनपुर जिले की सीमा को जोड़ने वाले चौरी इलाके में सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है। यहां एक नहीं, बल्कि तीन-चार सड़कों की स्थिति खराब है। इन मार्गों से आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि करीब एक दशक से इन सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है। लोगों ने क्षतिग्रस्त सड़कों शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि चौरी-सुरेरी मार्ग, बरदहा-मई मार्ग, लक्षापुर-अमवा मार्ग, रोटहा-अनेगपुर मार्ग, कंधिया टिकैतपुर मार्ग लंबे समय से बदहाल है। मरम्मत के अभाव में दिन प्रतिदिन मार्ग की हालत और खराब होती जा रही है। खासकर बारिश के महीने में राहगीरों के लिए समस्या और बढ़ जाती है। कंधिया- टिकैतपुर मार्ग बरसात के दिनों में पानी में डूब जाता है और चौरी-सुरेरी मार्ग पर दानूपट्टी में घरों से निकलने वाला गंदा पानी बहने के कारण से राहगीर इस पर आवागमन की बजाय लंबी दूरी का रास्ता तय करना पसंद करते हैं। क्षेत्र के अजय दुबे, राजू सिंह, जावेद अंसारी, चंदन सिंह, सिकंदर ने बताया कि लंबे समय से सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं, लेकिन कोई पहल नहीं की जा रही। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के किनारे गंदगी भी काफी ज्यादा है। व्यापारी आशीष दुबे, सरफराज, संदीप मिश्रा, मनोज सिंह ने बताया कि सफाईकर्मी नहीं होने से बाजार में ठीक ढंग से साफ-सफाई नहीं हो पाती है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि चौरी-सुरेरी मार्ग का निर्माण एक माह पूर्व ही शुरू कराया गया था। ठेकेदार के जेल चले जाने के कारण कार्य रुका है। एक सप्ताह में मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें