फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खेत की बाड़ के करंट की चपेट में आकर गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। कोइरौना थाना क्षेत्र के इटहरा गांव निवासी मनके सिंह (45) की सोमवार की रात मवैयाथान सिंह गांव में फसल की सुरक्षा के लिए लगाई बाड़ में दौड़ाए गए करंट वाले तार की चपेट में आने से मौत हो गई। वह रात में अपने घर लौट रहे थे और चलते-चलते तार की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

इटहरा निवासी मनके सिंह काम पर गए हुए थे। वहां से वे रात में में लौट रहे थे। मवैयाथान सिंह के पास एक खेत में फसल को पशुओं को बचाने के लिए झटका तार लगा हुआ था। चलते चलते वे उस तार की चपेट आकर पेट के बल गिर गए। करंट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह कुछ किसान जब खेतों की तरफ गये तो मनके सिंह को गिरा देखे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ प्रभात राय और थानाध्यक्ष कोईरौना गीता राय मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और शादी नहीं हुई थी। लगभग 10 महीने पहले उनके बड़े भाई कुंवर सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। उनके परिवार में बड़े भाई के चार बच्चे और उनकी पत्नी के अलावा छोटा भाई राधेश्याम सिंह हैं। छोटे भाई की भी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें