फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रेन से कटकर युवक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी/सुरियावां। जंघई-वाराणसी रेल रुट के अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को ट्रेन से कटकर युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक की शिनाख्त चौरी के दरीबपुर के रूप में हुई जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चौरी थाना क्षेत्र के मोरवा पुल के पास सोमवार शाम को करीब चार बजे मालगाड़ी से कटकर एक युवक ने जान दे दी। ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव होने सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसकी शिनाख्त दरीबपुर निवासी विकास (18) पुत्र चंद्रप्रकाश के रूप में की गई। ग्रामीणों के अनुसार रेलवे ट्रैक के पास टहल रहा युवक वाराणसी से भदोही के तरफ जा रही मालगाड़ी ट्रेन के सामने आ गया। परिजनों के अनुसार मृतक दो भाइयों में छोटा था और लंबे समय से उसका दिमागी संतुलन ठीक नही चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सुरियावां संवाददाता के अनुसार, रेलवे स्टेशन से पश्चिम की तरफ पट्टीवेजाव गांव के पोल संख्या 10-33 के समीप अज्ञात का शव मिला। थाना प्रभारी शेषनाथ पाल मौके पर पहुंचकर कई घंटे तक शव के शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन नहीं हो सका। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्टेशन की तरफ से थाने की पुलिस को मेमो दिया गया कि कोई व्यक्ति ट्रेन से गिर गया है हालांकि आशंका जताई जा रही है कि बुंदलेखंड की चपेट में आने से उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें