फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डायरिया के 28 मरीज भर्ती 

Fri, 02 Sep 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 समूचा जिला डायरिया की चपेट में है। डीघ ब्लॉक के गोधना गांव में डायरिया से चार लोगों की मौत ने समूचे जिले को हिलाकर रख दिया है।  बृहस्पतिवार को अकेले जिला अस्पताल में डायरिया के 28 मरीज भर्ती कराए गए। निजी अस्पतालों में डेढ़ सौ से अधिक डायरिया से पीड़ित लोग दवा-उपचार करवा रहे हैं। 
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक लगातार ओपीडी और दवा काउंटर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ से पटे रहे। ओपीडी में रिकार्ड 1243 पर्चियां कटीं और डायरिया के 28 मरीज भर्ती कराए गए। हर घंटे दो से तीन डायरिया मरीज जिला अस्पताल में गंभीर हालत में पहुंचते रहे, जिन्हें भर्ती कराया जाता रहा। 
सीएमएस डॉ. आलोक शुक्ला ने कहा कि मौसम में हेरफेर के चलते उल्टी-दस्त और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। उनका समुचित उपचार कराया जा रहा है। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में खानपान के प्रति सचेत रहने की सलाह दी। साथ ही साफ-सफाई का भी ध्यान रखने को कहा। कहा कि खुले में रखे खाद्य पदार्थ बिल्कुल न खाएं और पानी उबाल कर पीने का प्रयास करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें