फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर भक्तों को मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन विंध्याचल का उद्धाटन । स्रोत-  रेलवे
विज्ञापन
अमृत भारत योजना के तहत 23.24 करोड़ पुनर्विकसित विंध्याचल समेत 75 रेलवे स्टेशनों का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के जालंधर से वर्चुअल लोकार्पण किया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने शिलापट्ट से पर्दा हटाकर स्टेशन का शुभारंभ किया। कहा कि जिले को मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज के बाद सुंदर रेलवे स्टेशन मिला है। 23.24 करोड़ से बने विंध्याचल स्टेशन पर यात्रियों को विशेष अनुभूति होगी। श्रद्धालुओं को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
2014 से पहले नीले रंग के डिब्बे में सफर करने पर कमर दर्द होने लगता था।
कहा कि एआरएम से जिले के स्टेशन पर रुकने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस को समय से चलाने को कहा गया है। जो पैसेंजर ट्रेनें चलती थी, वो भी चले। रेलमंत्री से भी बात की गई है कि जो वंदे भारत प्रयागराज तक आती है। उसे विंध्याचल तक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें