भदोही। नईबाजार नगर के विजया दशमी मैदान में मंगलवार को प्रभु श्रीकृष्ण बरही समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिव तालाब श्री हनुमान मंदिर परिसर में मिर्जापुर के मशहूर कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने श्री राधा-कृष्ण, बालाजी महाराज, महाकाल और मां काली की मनोरम झांकियां प्रस्तुत की।
नईबाजार में श्री कृष्ण बरही समारोह में मंगलवार की देर रात आयोजित कार्यक्रम में मिर्जापुर के कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। देर रात तक वहां राधाकृष्ण की आकर्षक ढंग से सजाई गई झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। एंकर के रूप अमित ने भी समां बांधा। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
मेले में बच्चों ने खिलौनों और खाने पीने की चीजों का आनंद उठाया। कार्यक्रम के संयोजक राजीव गुप्ता ने लोगों का आभार जताया। मौके पर आचार्य जवाहर लाल यादव, बनारसी यादव, जय कुमार मोदनवाल, रजत सेठ, तेरस मोदनवाल, भंडारी मिश्रा, राजीव मोदनवाल, विनोद सोनकर, दिलीप गुप्ता, लालता सोनकर, अशोक जायसवाल, संजय जायसवाल, मुन्नू गोड़ समेत अन्य रहे।