नईबाजार। नगर के जाहिदपुर स्थित हजरत जाहिद शाह बाबा रह. का सालाना उर्स रविवार की देर रात संपन्न हुआ। इस दौरान उनकी मजार पर चादर चढ़ाने और फातेहा पढ़ने वालों की भारी भीड़ रही। सुबह दरगाह पर कुरआन ख्वानी से उर्स का शुभारंभ हुआ। शाम को गागर और चादर का जुलुस निकालने के बाद महफिले शमा में देर रात तक अकीदतमंदों ने कव्वाली का आनंद लिया। देर रात तक चले लंगरे आम में सैकड़ो की संख्या में जायरीनों ने तबर्रुख (प्रसाद) लिया।
विज्ञापन
सुबह से ही दरगाह पर फातेहा पढ़ने वाले पहुंचने लगे थे। कुरान ख्वानी में लोगों ने कुरआन का पाठ किया और तबर्रुख हासिल किया। इस दौरान दरगाह के आस पास मेले जैसा माहौल रहा। मौलाना अफरोज, मौलाना जाकिर हुसैन, मौलाना फैसल अशर्फी, मौलाना अब्दुस्समद जियाई ने औलिया-ए-कराम के जीवन पर रौशनी डाली। संवाद