फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 39 हजार बच्चों का ब्योरा किया जाना है अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान में नवीन नामांकित बच्चों का विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड हो रहा है। 10 मई तक सभी बच्चों का ब्योरा अपलोड किया जाना है, हालांकि अब तक 30 हजार का ही विवरण दर्ज हो सका है। पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही बच्चों को ड्रेस, जूता मोजा, स्कूल बैग आदि सुविधा का लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन

जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में 2021 के सत्र में एक लाख 83 हजार बच्चे पंजीकृत थे। अप्रैल से शुरू हुए नए शिक्षा सत्र में अभियान चलाकर नए बच्चों का प्रवेश लिया गया है। शिक्षकों की मेहनत से 35 हजार की तुलना में 39 हजार बच्चों का प्रवेश लिया गया है। नए बच्चों को सरकारी सुविधाओं का दिलाने पाने के लिए विभाग उनका विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। शासन ने बच्चों पूरा विवरण अपलोड करने के लिए 10 मई तक का समय दिया है। खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से अब तक 30 हजार बच्चों का विवरण अपलोड किया जा चुका है। जिला समन्वयक सामुदायिक कल्पनाथ मिश्र ने बताया कि परियोजना के तहत प्रतिदिन प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों का विवरण अपलोड होने की जानकारी ली जा रही है। जिले के 30 हजार से अधिक बच्चों का विवरण अपलोड हो चुका है। अन्य नौ हजार बच्चों का विवरण भी 10 मई तक अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें