फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे डिप्टी सीएम, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को जिले में आएंगे। उनके आने के समय में बदलाव हो गया है। अब दोपहर 12.35 की बजाए दो बजे उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर शनिवार को पुलिस और प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। विकास कार्यों की प्रगति से लेकर सुरक्षा के लिहाज से रूटचार्ट तैयार किया गया।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर पुलिस लाइन चित्रकूट से प्रस्थान करेंगे। उनका हेलीकॉप्टर दोपहर दो बजे पुलिस लाइन भदोही में उतरेगा। दोपहर 2.15 बजे वह भाजपा कार्यालय जोरई में पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे। तीन बजकर 10मिनट पर कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यमियों और बाद में अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति को देखेंगे। चार बजकर 30 मिनट पर वह गजधरा गांव में विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन करेंगे। शाम चार बजकर 55 मिनट पर वह वाया कार से वाराणसी बाबतपुर एअरपोर्ट जाएंगे और वहां से 5.40 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। वहीं दूसरी ओर डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर अधिकारी तैयारी में जुटे रहे। स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण और विकास से जुड़े अधूरे कार्यों एवं फाइलों को विभागीय अधिकारी दुरुस्त करते रहें। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि पुलिस लाइन से डिप्टी सीएम की सुरक्षा रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर भाजपा कार्यालय, कलेकट्रेट, गजधरा में पुलिस और पीएसी तैनात रहेगी। कार के माध्यम से आत- जाते समय सभी रूट पर जवानों की तैनाती की गई है।
सुरियावां। नगर के रामबाग में शनिवार को तहसील निर्माण संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसमें 20 साल पुरानी मांग को लेकर चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दो दशक से सुरियावां को तहसील बनाने की मांग की जा रही है। डिप्टी सीएम को पत्रक देकर तहसील बनाने की मांग की जाएगी। इस मौके पर एके सिंह, दिनेश यादव, प्रवेश मौर्य, सुखराज गौतम, देवराज यादव, नीतीश कुमार, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गुप्ता रोहित, कुमार प्रजापति, गिरजा शंकर गौतम, संजय सोनी, नितेश कुमार विमलेश आदि रहे।
विज्ञापन

सीतामढ़ी। तीन ओर से गंगा की धाराओं से घिरे बाढ़ प्रभावित कोनिया क्षेत्र में धनतुलसी डेगुरपुर गंगा घाट पर पक्का पुल निर्माण की मांग चार दशक से होती आ रही है। समय-समय पर विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने कोनिया क्षेत्र वासियों को पक्का पुल निर्माण का आश्वासन देते रहे लेकिन पक्का पुल निर्माण धरातल पर फलीभूत नहीं हो सका।
भाजपा सरकार बनने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भदोही के पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, भदोही के पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी आदि नेताओं ने पक्का पुल निर्माण का आश्वासन दिया, लेकिन उनका आश्वासन फलीभूत नहीं हो सका। अब सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन पर पक्का पुल की आस जग गई है। कुछ माह पूर्व गोपीगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने धनतुलसी- डेगुरपुर गंगा घाट पर पक्का पुल निर्माण की घोषणा की थी। ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे भी धनतुलसी डेंगुरपुर गंगा घाट पर पक्का पुल बनवाने के लिए घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में कोनिया के लोगों में पक्का पुल निर्माण के लिए उम्मीद जगी है। परमेश दुबे, पवन तिवारी, विवेक तिवारी, आदर्श पांडेय आदि ने उप मुख्यमंत्री से पक्का पुल के शिलान्यास की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें